kiss a tale एक कथा को चूमें, और खुशी से झूमें हम ... क़िस्से ठिलाते, खिलखिलाते - एक प्यारी सी अनुभूति, पॉडकास्ट, दृश्य-श्रव्य, कथन-श्रवण...

Sunday, May 12, 2024

पूनम पाठक ‘चंद्रलेखा’

पूनम पाठक ‘चंद्रलेखा’

डॉ. पूनम पाठक ‘चंद्रलेखा’

शिक्षा: पी.एच.डी, एम.ए (इतिहास, हिंदी, स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन, बी.एड, रूसी भाषा में प्रोफ़िशिएन्सी) 

परिचय: बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न डॉ. पूनम पाठक एक समर्पित शिक्षिका एवं एकेडेमिक कोऑर्डिनेटोर रूप में लगभग 19-20 वर्षों से शिक्षण (उच्च माध्यमिक) से जुड़े रह कर जहाँ एक ओर समाज के प्रति उत्तरदायित्व को पूरा कर रही हैं वहीं ‘चंद्रलेखा’ उपनाम के साथ लेखन कार्य से भी जुड़ी रहीं हैं। 

वागर्थ, लघुकथा डॉट कॉम, साहित्यिकी, साहित्यनामा, ध्रुवतारा आदि पत्रिकाओं में, काव्यांकुर, पोषम पा, अमर उजाला काव्य, स्टोरीमिरर, लघुकथा लोक आदि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर तथा अनेक साझा संग्रहों के साथ ही विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी कविताएँ, गजलें, आलेख, शोध पत्रादि, कहानियाँ, लघुकथाएँ, कविता अनुवाद, कविता वाचन आदि प्रकाशित होते रहे हैं। “कथा मंजूषा’ नामक पॉडकास्ट पर निरंतर हिन्दी व विश्व साहित्य की लोकप्रिय कहानियों का वाचन करते हुए पाठकों को साहित्य से जोड़ रहीं हैं। आपका कविता संग्रह “सन्नाटा बुनता है कौन” सन् 2016 में प्रकाशित हुआ है। कोलकाता की ‘साहित्यिकी’  संस्था की सम्मानित सदस्य, मधुबन एजुकेशन बुक्स, ‘एपिक लिटरेसी इंटरनेशनल काउंसिल’, कृष्ण देवी सारस्वत सम्मान लघुकथा रत्न सम्मान, तथा लघुकथा के परिंदे संस्था की भोपाल शाखा द्वारा लघुकथा के लिए प्रथम पुरस्कार के साथ अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा प्रदत्त कविता पुरस्कार से सम्मानित चंद्रलेखा की कहानी स्टोरी मिरर की ओर से क्रिटिक अवॉर्ड के लिए भी चयनित हुई है। आप आकाशवाणी, दूरदर्शन व रेडियो प्लेबैक इंडिया से भी जुड़ी हुई है। चित्रकला और संगीत की शौकीन चंद्रलेखा की रचनाओं में प्रकृति और मानव मन के विभिन्न रूप और कार्यकलाप सुंदरता से प्रतिबिंबित हुए है।

संप्रति: मंडल और लिप्पन कलाकार के रूप में कला विथिकाओं में अपनी कला के प्रदर्शन में संलग्न हैं।

ईमेल: ppkkolla@gmail.com
पॉडकास्ट: https://hubhopper.com/podcast/katha-manjusa/416063
ब्लॉग: https://chandralekha-chandra.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

Pages