kiss a tale एक कथा को चूमें, और खुशी से झूमें हम ... क़िस्से ठिलाते, खिलखिलाते - एक प्यारी सी अनुभूति, पॉडकास्ट, दृश्य-श्रव्य, कथन-श्रवण...

Sunday, May 19, 2024

अनुराग शर्मा

अनुराग शर्मा

अनुराग शर्मा
शिक्षा: सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन में स्नातकोत्तर
व्यवसाय: बैंकिंग, सुरक्षा, तथा परियोजना प्रबंधन सलाहकार
रुचियाँ: बागवानी, बोनसाई, चैन की नींद

परिचय: हिंदी साहित्यिक पॉडकास्टिंग के पुरातन स्तम्भ, आवाज़ और अक्षरों की दुनिया में सन् 2007 से सतत सक्रिय

अनुभव:
पॉडकास्टिंग: 
  • सन् 2005 में पिटरेडियो के नाम से (शाउटकास्ट) इंटरनेट रेडियो पर हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में ढाई-तीन वर्षों तक चौबीसों घण्टे निरंतर स्ट्रीमिंग ऑडियो प्रसारण 
  • आवाज़, सुनो कहानी, बोलती कहानियाँ, कहानी हमारी-तुम्हारी आदि विभिन्न  हिंदी के सबसे लम्बे साप्ताहिक पॉडकास्ट (सन् 2007-2023)
  • आवाज़ पर हिंदी के सबसे पुराने मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक व निर्माता (सन् 2008-2010)
  • स्पॉटिफ़ाइ, मेंज़ा और रेडियो प्लेबैक इंडिया पर हवामहल 2.0 के नाम से साप्ताहिक रेडियो नाटकों की शृंखला (सन् 2022)
  • यूट्यूब पर छिटपुट वक्तव्य, साक्षात्कार आदि
ऑडियोबुक्स: 
 सम्पादन:
  • जून 2016 से द्वैभाषिक मासिक पत्रिका 'सेतु' के मुख्य सम्पादक
प्रकाशन:
एकल पुस्तकें: मेरी लघुकथाएँ, आधी सदी का क़िस्सा (उपन्यासिका), अनुरागी मन (कथा संग्रह), छोटी सी बात (लघुकथा संग्रह), पतझड़ सावन वसंत बहार (सम्पादित काव्य संकलन); इंडिया ऐज़ एन आईटी सुपरपॉवर (अंग्रेज़ी शोधग्रंथ)

साझा संकलन: देशांतर (प्रवासी काव्य संग्रह, हिंदी अकादमी दिल्ली), प्रवासी स्त्री लेखन – विमर्श के विविध आयाम (शोध आलेख संग्रह), सेतु - कथ्य से तथ्य तक (लघुकथा समीक्षा), पड़ाव और पड़ताल खण्ड-30 (लघुकथा संकलन), साक्षात्कारों के आईने में (प्रवासी साक्षात्कार), पाँच कहानियाँ (कहानी संग्रह), अमरावती पोयटिक प्रिज़्म 2018 (बहुभाषी संग्रह), ट्रिब्यूट टु दामिनी – एसर्बिक एंथॉलॉजी (2013 में निर्भया को अंतर्राष्ट्रीय लेखक समुदाय की श्रद्धांजलि), कलम के विविध रूप (देवी नागरानी के समीक्षा संग्रह में लघुकथा गंजा), हरे कक्ष में दिन भर (साक्षात्कार संग्रह), मधुदीप: लघुकथा-सृजन के विविध आयाम' (सम्पादक – उमेश महादोषी), पंथी को छाया मिले (कथा संकलन: सम्पादक – प्रणु शुक्ला); सन्धि की रेखा पर (काव्य संकलन: सम्पादक – संजीव कुमार व उषारानी राव); देश विदेश के साहित्यकारों की प्रतिनिधि लघुकथाएँ (लघुकथा संकलन: सम्पादक – रामकुमार घोटड़)

प्राक्कथन लेखन: जंग जारी है (प्रवासी कथा संग्रह), अधूरे अफ़साने (प्रवासी कथा संग्रह), भारतेतर हिंदी साहित्यकार (प्रवासी साक्षात्कार संग्रह), ड्रैड एण्ड सेलेक्ट फ़िक्शंस (कथा संग्रह), आफ़्टर दि सनसेट (कथा संग्रह), रिंगिंग रेडिएंस (काव्य संग्रह)

आगामी: बैरागी मन, An Alien Among Flesheaters, Secret Diary of a Freedom Fighter

शिक्षण: चिन्मय मिशन, मनरोविल (अमेरिका) में आबाल-वृद्ध कक्षाओं को दो वर्ष तक हिंदी का शिक्षण; अमेरिका के प्रतिष्ठित ड्यूक विश्वविद्यालय की हिंदी कक्षाओं को सम्बोधन; एसबीओए पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद की हाईस्कूल कक्षाओं को सम्बोधन और छात्रों से वार्ता

उल्लेखनीय: 
  • एक लघुकथा 'पागल' पर उसी नाम की लघु-फ़िल्म बन चुकी है (2024)
  • साहित्य अकादमी के प्रवासी मञ्च पर रचनापाठ (2023)
  • त्सुनामी में एक लाख डॉलर की सहायता राशि जुटाने वाली समिति के सक्रिय सदस्य (2005)
  • हिंदी लेखकों की वार्षिक वैश्विक ‘राही’ रैंकिंग में निरंतर उपस्थित
  • ‘तिब्बत के मित्र’, ‘यूनाइटेड वे’ एवं ‘निरामिष’ जैसे सामाजिक संगठनों से जुड़ाव 
सम्मान:
  • आप्रवासी हिंदी साहित्य सृजन सम्मान, प्रथम संस्करण, 2016 (महात्मा गांधी संस्थान, मॉरिशस)
  • राष्ट्रीय भाष्य गौरव सम्मान, 2015-16 (आनंद ही आनंद) 
  • सेवा कल्याण सम्मान 2018
  • अंतरराष्ट्रीय हिंदी एकांकी प्रतियोगिता में पुरस्कृत, 2018 (विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरिशस)
  • सर्टिफ़िकेट ऑफ एक्सीलेंस, 2022 (आविष्कार फ़ाउंडेशन)
  • इन्स्पाइरेशनल स्टोरीटैलर, 2022 (मेंत्ज़ा रिकग्निशन)
  • दो पुरस्कृत साक्षात्कार, 2022 (विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरिशस)
  • साहित्य भूषण सम्मान, 2024 (बीपीए फ़ाउंडेशन तथा इंडिया नेटबुक्स)
निवास: पिट्सबर्ग (अमेरिका)
ईमेल: kissatale22@gmail.com

2 comments:

  1. बहुत कुछ समेटा है ,बहुत कुछ हवा में बिखेरा है ,जहां तक तरंग जा सकती है, उन पर सवार हो आपकी आवाज़ सदा सुनाई देती रहेगी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. लेकिन इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि आप जैसे मित्र हैं अर्चना जी। 🙏

      Delete

Pages